Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana, राजस्थान में किसानो व खेतीहर मजदूरों को 2 लाख तक सहायता |

Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana – राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा राज्य के किसानों और खेतिहर मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर सरकार 5 हजार से 2 लाख तक वित्तीय सहायता देगी | राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के लिए किसानों और खेतिहर मजदूर Online आवेदन कर, इसका लाभ प्राप्त कर सकते है |

राजस्थान राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत जो व्यक्ति किसान या खेतीहर मजदूर जिनके के साथ खेत में काम करने पर किसी भी प्रकार का दुर्घटना जैसे – मृत्यु हो जाने पर, रीड की हड्डी टूटने पर, सिर पर लगने के बाद कोमा की स्थिति, शरीर के कोई भी अंग टूटने पर आदि स्थिति में सरकार वित्तीय सहायता देगी | सभी वर्ग के किसान और खेतीहर मजदूर राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के लिए आवेदन कर लाभ उठा सकते है |

Also Read:

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना क्या है ?

राजस्थान सरकार ने कृषि विपणन निदेशालय के तहत 9 दिसंबर 2009 को राज्य में Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana को लागू किया गया है | इस  योजना के तहत राज्य के सभी वर्ग के किसान और खेतिहर मजदूरों के साथ दुर्घटना होने पर सरकार अधिकत 2 लाख तक वित्तीय सहायता देगी | राजस्थान सरकार के द्वारा 2004 से शुरू कि गई योजना किसान जीवन कल्याण योजना को संसोधन करके राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना को लागू किया गया है |

Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत दिया जाने वाला लाभ व्यक्तिगत होगा और यह पूर्णत: राजस्थान सरकार के द्वारा वित्त पोषित है |  योजना में राज्य के कृषकों /खेतीहर मजदूरों /हम्माल/ पल्लेदार द्वारा कृषि कार्य जैसे मण्डी प्रांगण में विपणन कार्य करते समय, गांव से मण्डी तक विक्रय करने के अगले दिन तक लौटते हुए दुर्घटना में मृत्यु या अंग-भंग होने पर राजस्थान राज्य कृषि विपणन निदेशालय द्वारा कृषि उपज मण्डी समितियों के जरिये सहायता प्रदान की जाती है |

Also Read:

Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana अवलोकन

Bihar B.ed Loan Yojana 2024

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024

PM Svanidhi Yojana 2024

Also Read:

Pradhanmantri Vidya Laxmi Yojana 2024

राजस्थान राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना का उद्देश्य –

राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य में राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना को लागू करने के मुख्य उद्देश्य रहा है कि राज्य में किसानों खेती करते समय या खेतीहर मजदूर भी खेती करते समय या मंडी में काम करते समय किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर सरकार के द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी | इन किसानों और मजदूरों के पास उस समय किसी प्रकार की वित्तीय समस्या नहीं होने के कारण वे अपना इलाज आसानी से करा सकते है |

Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana महत्वपूर्ण जानकारी

  • राजस्थान के सभी वर्ग के किसान और खेतिहर मजदूर Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana का लाभ उठा सकते है |
  • इन किसानों और खेतिहर मजदूरों को किसी भी प्रकार की शारीरिक दुर्घटना होने पर सरकार वित्तीय सहायता देगी |
  • इस योजना के लिए Online आवेदन करना होगा |
  • सरकार राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता DBT के तहत जमा करेगी |

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत वित्तीय सहायता

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना पात्रता

  1. राजस्थान के मूल निवासी होने चाहिए |
  2. सभी वर्ग के किसान और खेतिहर मजदूर |
  3. हम्माल/पल्लेदार द्वारा कृषि कार्य अथवा मण्डी प्रांगण में विपणन कार्य करने वाले मजदूर |

Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana Documents

  1. आधार कार्ड |
  2. मूलनिवास प्रमाण पत्र |
  3. Medical रिपोर्ट |
  4. बैंक डायरी |
  5. PAN Card |
  6. Mobile Number |

Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana Online आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान के जो किसान और खेतिहर मजदूर, जिनके के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना हो चुकी है वे राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के लिए Online इस प्रकार आवेदन कर सकते है –

Also Read:

  • किसानों को सबसे पहले SSO Portal को Open करना है | इसका link ऊपर की सारणी में दिया गया है |
  • इसको जनाधार कार्ड या Email से Registration करना है |
  • फिर User Name और Password से Login करना है |
  • इस SSO Portal पर राज – किसान Option पर Click करना है |
  • यहाँ राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना को Select करे |
  • फिर किसान का जनाधार कार्ड के नंबर को Fill करे | इसमे किसान को अपना नाम Select करना है |
  • इसके बाद राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना का Form भरना है जैसे – व्यक्ति की सामान्य जानकारी, बैंक की जानकारी आदि |
  • Documents को Upload करके, Form को Submit करना है |

Post Graduate Indira Gandhi Scholarship

EWS Scholarship Yojana 2024

Also Read:

UP Kaushal Satrang Yojana 2024

UDID Card Online Apply 2024
राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना से संबधित प्रश्न
किस राज्य सरकार राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना को लागू किया है ?
राजस्थान सरकार ने 9 दिसंबर 2009 को राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना को लागू किया है |
राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना क्या है ?
राजस्थान में किसान और खेतिहर मजदूर वर्ग के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर सरकार के द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी |
राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत कितनी सहायता दी जाएगी ?
राजस्थान सरकार इस योजना के तहत सामान्य दुर्घटना होने पर 5 हजार से लेकर किसान या मजदूर की मृत्यु होने पर 2 लाख तक वित्तीय सहायता देगी |
राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के लिए कैसे आवेदन करे ?
जो किसान राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के लिए आवेदन करना चाहते है वे Online SSO Portal से आवेदन कर सकते है |

Leave a Comment